PHOENIX

Add To collaction

बस चाय तक ! सीझन 2, भाग-2, नॉन स्टॉप राइटिंग चेलेन्ज २०२२, भाग-2

बस चाय तक S2 P2  20/04/२०२२, नॉन स्टॉप राइटिंग चेलेन्ज २०२२ भाग-2

 

हेल्लो दोस्तों,

चाय तैयार हों रही है तब तक कुछ बाते हो जाय ! विश्व एक रंग मंच है और तरह तरह के नाटक हम रोज देखते रहते है| वैसे एक अच्छा दिन अभी अभी चला गया| मेरी इच्छा तो थी की ये पोस्ट उसी दिन रखु| क्युकी मै ट्रावेलिंग कर रहा था तो नहीं कर पाया| (सत्य इस लेख के अंत में लिखा है) चलो कोई बात नहीं आज ही सही|

हर साल अप्रैल माह में तीसरे शनिवार को ‘Husband Appreciation Day’ के रूप में मनाया जाता है| (ये पश्चिमी संस्कृति की कुछ बात ही अलग होती है| भारत में तो रोज होता है, लेकिन वो क्या है की विदेशो में पति की कीमत कोडियो के दाम बिकती है, इसीलिए शायद ये तय हुवा होगा की साल में एक दिन तो पति के नाम करे| इसीलिए ये दिन निर्धारित कर दिया होगा|)

इस तरह से 16 अप्रैल २०२२ शनिवार को ‘विश्व पति खुशी दिन (हसिये मत यारो, ये हिन्दीकरण किया है) मनाया गया| क्युकी हर साल अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को सिलेक्ट किया जाता है, इसीलिए तारीख हर साल बदलती रहती है| चलो कोई बात नहीं, एक दिन तो एक दिन, हसबंड प्रजाती के भाग्य में कुछ तो आया|

चलो हसबंड हेप्पीनेस के लिये सब से पहले 2 मिनिट का मौन रखे और फिर कुछ बाते हो जाये........................................................................................................................................(2 मिनिट के बाद ही पढ़ना हम्म)

चलिये अब बाते करते है कुछ महानुभावो ने क्या विचार प्रकट किये है इस मामले में....

1.      अल गोर (45 वे वाइस प्रेसिडेंट, अमेरिका 1993-2001)

शादी के बाद पति और पत्नी एक सिक्के की दो बाजुए बन जाते है, मतलब दोनों एक दुसरे को फेस नहीं कर सकते लेकिन साथ में रह लेते है|

2.      सेम कीनीसन (अमेरिकन कोमेडियन)

इलेक्ट्रोनिक बेंकिंग से भी तेज फंड ट्रान्सफ़र करने का एक तरीका है जिसे विवाह कहते है|

3.      बराक ओबामा (पूर्व राष्ट्रपति, अमेरिका)

एक अच्छी पत्नी हमेशा अपने पति को माफ़ कर देती है, जब वो गलत होती है|

4.      स्टीव जॉब्स (अमेरिकन बिजनेस मेन और एपल के स्थापक)

जब आप प्यार में होते है तो चमत्कार होता है| लेकिन एक बार आप शादी कर लेते है, तो आप को आश्चर्य होता है की क्या हुवा ?

5.      ब्राड पिट (होलीवुड के मशहूर अदाकार, एन्जेलीना जोली के भूतपूर्व पति)

शादी के खुबसूरत जंगल है, जहा बहादुर शेर खुबसूरत हिरणों द्वारा मारे जाते है|

चलिये कुछ हँसी खुशी की बाते भी हो जाये......

~ शादी के वक्त ज्यादातर लडके कन्या के माता-पिता को आश्वासन देते है की..’मै आप की बेटी को जीवनपर्यंत खुश रखूँगा’

...क्या कभी कीसी कन्या को सूना है....लड़के के माता-पिता को कहते हुवे की.. ‘मै आप के बेटे को जीवनपर्यंत खुश रखूंगी’....??....कभी नहीं... क्युकी लड़की कभी जूठ नहीं बोलती...|

~ पत्नी को पति का अटेन्शन चाहिए होता है तो वो दुखी और असहज दिखने लगती है.....जब की पति को पत्नी का अटेन्शन चाहिए तो उसे बस सहज और खुश दिखना होता है...|

~ एक फिलोसोफर पति ने क्या खूब कहा है......हर एक पत्नी अपने पति के लिए ‘MISTRESS’ होती है....’MISS’ पहले साल के लिए और ‘STRESS’ जीवनपर्यंत के लिये....|

~ पति की स्थिति एक स्प्लिट एयरकन्डीशन जैसी होती है, बाहर से कितना भी भारी आवाज करता है, नो प्रोब्लेम, लेकीन अन्दर वो ऐसे डिजाइन किया गया होता है की बिलकुल साइलेन्ट रहे|

~एक पति अपनी पत्नी से, “आप को अपनी गलतियों को गले लगाना सीखना चाहिए.....”

पत्नी ने तुरंत अपने पति को गले लगा लिया|

अब एक शोर्ट सवाद भी देख लेते है (भले चाय 2 हो जाये आज)

एक पौत्र ने स्कुल से लौटने के बाद अपने दादाजी को बर्फ के टुकडे करते हुवे कुछ टेंशन में देखा और पुछा, ”दादाजी, पत्नी और गर्लफ्रेन्ड में क्या अंतर है?

दादाजी ने कुछ पल सोचा और जवाब को इस तरह सरल बनाकर स्पष्टीकरण किया....

सुनो बेटे..

पत्नी टीवी की तरह होती है और गर्लफ्रेन्ड मोबाइल की तरह..

घर में तुम टीवी देख सकते हो, लेकिन बाहर टीवी नहीं मोबाइल ही उपयोग में आता है|

टीवी से कुछ समय तक तुम खुश रह सकते हो,,,लेकिन ज्यादातर मोबाइल में ही गेइम में खेल रहे होते हो|

टीवी ज्यादातर फ्री और सस्ता होता है जब की मोबाइल सर्विस में जब खर्चा नहीं करोगे, सेवा बंध कर दी जाती है|

टीवी बड़ा होता है, ज्यादातर पुराना और वजनदार होता है, जब की मोबाइल स्लिम (पतला), क्यूट (सुंदर), कर्वी (सुडोल), बदला जा सकता है और छोटा होता है|

ओपरेशन कोस्ट (परिचालन खर्चा) टीवी का हमेशा स्वीकार्य होता है, जब की मोबाइल का हमेशा उचा खर्चा और बहुत अपेक्षाये रखनेवाला होता है|

टीवी में रिमोट होता है, मोबाइल में नहीं|

सब से जरुरी....मोबाइल दोनों तरफ से कोम्युम्निकेट होता है...मतलब तुम सुन सकते हो और बोल भी सकते हो....जब की टीवी एक तरफा है...केवल और कम्पलसरी सुन ही सकते है....चाहे तुम्हारी मर्जी हो या न हो|

और अंत में....टीवी हमेशा बेहतर है...ल्युकी उस में वायरस नहीं होता...जब की मोबाइल में हमेशा होता है...|

दुसरा मोबाइल आसानी से हेकड हो सकता है और खो भी सकता है|

सो आप भी टीवी से ज्यादा जुड़े रहिये......

चलिये एक शोर्ट स्टोरी भी हो जाये .....(अरे...जाइए मत...तीसरा कप भी पी लेना...)

शहेनशाह अकबर के दरबार में चर्चा चली की उन के राज्य में घरो में किस की ज्यादा चलती है, पति की या पत्नी की....अकबर ने फरमान किया.....जिस घर में पति का चलता हो वो काला घोड़ा भेट में ले जाये, अन्यथा सेब (फल) लेकर जाये| राज्य के ज्यादातर घरो से लोग सेब लेकर जाने लगे| अकबर हैरान सा रह गया और धीरे धीरे शाम होने को आयी...तब एक हट्टा कट्टा नौजवान आया और बोला,”महाराज मै घोड़ा लेकर जाना चाहता हु..”

अकबर महाराज खुश हो गये और खुशी खुशी उस जवान को घोड़ा दे दिया| जवान के जाने के बाद पुरे दरबार में महाराज अकबर ने उस जवान के बारे में बहुत चर्चा की और उसे नवाजा और बोल उठे की चलो कोई तो मर्द है हमारे राज्य में जिस की घर में चलती है|

दरबार समाप्त कर के अकबर महाराज जा ही रहे थे की वो जवान आया और बोला, ”महाराज एक बिनती करने आया हु.........मुझे सफ़ेद घोड़ा चाहिए, ये काला नहीं|

अकबर, ”लेकिन क्यु ?”

जवान, ”महाराज मेरी बीवी को सफ़ेद घोडा ज्यादा पसंद है|

अकबर ने बीरबल की ओर देखा और बोल उठे, ”ठीक है, ये घोड़ा यही पर रख दो और सेब लेकर चलते बनो”|

बड़े निराश होकर अकबर महल में वापस लौटे| रात को 11 बजे बीरबल पधारे और अकबर महाराज को बड़ा आश्चर्य हुवा| दोनों आमने सामने बैठ गये और अकबर ने पूछा, ”कहिये बीरबल जी क्यु आना हुवा?”

बीरबल, ”जी महाराज आप से एक प्रश्न है, अगर आप बुरा न माने तो?

अकबर, ”जी कहिये, नि:संकोच कहिये|”

बीरबल, ”महाराज ऐसी क्या आन पडी थी के ऐसा फरमान आप को आज करना पड़ा|

अकबर, ”लेकिन आप ये इस वक़्त क्यु पूछ रहे हो? कल सुबह भी तो बाते हो सकती थी न|

बीरबल, ”जी महाराज जरुर हो सकती थी, लेकीन मेरी पत्नी इस बात से बहुत व्यथित हुई और उस ने अभी जिज्ञासा हुई की क्या बात है मै आप से पूछ लू|

अकबर मुस्कुराते हुए बोले, ”बीरबल जी, आप को सेब हम दे या खुद ले लेंगे?

बीरबल समाज गये और मुस्कुराते हुवे नजर नीचे डाल दी फिर भी पुछा, ”जी महाराज मै ही ले लूँगा, लेकिन मेरे प्रश्न का जवाब दो दे दीजिये|

अकबर, ”वो क्या है बीरबल, कल रात महारानी से हमारी बहस हो गयी की विश्वभर में घर में किस की चलती है, शौहर की या बीवी की...हम ने कहा शौहर की और महारानी बीवी पर अटल थी| आखिर में महारानी ने सुझाव दिया की आप फरमान बाहर निकाले.......दूध का दुध और पानी का पानी हो जायेगा......तो हम ने आज ही चर्चा कर के तुरंत फरमान कर दिया था|

बीरबल मंद मंद मंद मुस्काये और धीरे से बोल उठे, ”महाराज आप के लिए सेब मै काट दू या खुद ही काट लोगे?

और महाराज भी खुल के हस पड़े.....

दोस्तों, चलो बहुत हो गया.....मै भी सेब खाने जा रहा हु....मुझे भी लिखना बंध करने का फरमान आ गया....

ब..बाय....चाय आप पी लीजियेगा.....मेरा खाना तैयार है......सेब लेकर जा रहा हु इसीलिए कोई चर्चा न करना मेरे बारे में,,,,(ये पोस्ट इसीलिए 16 को नहीं हो पाया था...उस दिन मना कर दिया गया था| किस ने ? वो मत पूछना...)


# नॉन स्टॉप राइटिंग चेलेन्ज २०२२ (पोस्ट 2)

   9
6 Comments

Gunjan Kamal

25-Sep-2022 02:55 PM

शानदार

Reply

PHOENIX

25-Sep-2022 06:25 PM

Thanks

Reply

pk123

20-Apr-2022 09:55 PM

Nice

Reply

PHOENIX

20-Apr-2022 10:24 PM

thank you bro

Reply

😂😂😂😂, kafi din bad kuch hasy padhne ko mila. Good keep it up

Reply

PHOENIX

20-Apr-2022 10:24 PM

धन्यवाद |

Reply